फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, अस्पताल में शव छोड़कर चले गए ससुरालवाले

Wed, 02 Oct 2024 01:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में मंगलवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलने पर उसके मायकेवाले राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां विवाहिता का शव मिला। उसके ससुरालवाले फरार हैं। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन
विवाहिता का फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव नथुआपुर निवासी मुनेंद्र कुमार की 21 वर्षीय पत्नी राजमालती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। आरोप है कि दहेज के लिए हत्या कर शव जलाने का प्रयास किया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे मायकेवालों को राजमालती मृत हालत में मिली। उसके ससुरालवाले वहां नहीं थे। 

विज्ञापन

 
गांव आयुं निवासी सावित्री देवी ने अपनी बेटी राजमालती का विवाह छह महीने पूर्व मुनेंद्र के साथ किया था। उनका आरोप है कि बेटी के ससुरालवाले दहेज में एक लाख रुपये और सोने की अंगूठी मांग रहे थे। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई। मंगलवार को राज मालती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायकेवाले राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो बेटी मृत अवस्था में मिली। 

आरोप है कि उसे जलाकर मारा गया है। गांव के व्यक्ति की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। मृतक की मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी सीपी शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें