अनीता की इलाज के दौरान मौत हो गई। अनीता के भाई राहुल गुप्ता ने बताया कि बहन की शादी के 13 साल हो गए थे। संतान न पैदा होने पर बहनोई दूसरी शादी की धमकी देता था। ताने देकर उससे मारपीट की जाती थी।
शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी अनीता गुप्ता (37) संदिग्ध हालात में आग से झुलस गईं। पति अरविंद गुप्ता ने उन्हें बुरी तरह से जली हुई अवस्था में राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष ने पति और अन्य ससुराल के लोगों पर संतान न होने पर हाथ-पैर बांधकर अनीता को जलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अनीता की इलाज के दौरान मौत हो गई। अनीता के भाई राहुल गुप्ता ने बताया कि बहन की शादी के 13 साल हो गए थे। संतान न पैदा होने पर बहनोई दूसरी शादी की धमकी देता था। ताने देकर उससे मारपीट की जाती थी। गुरुवार की रात करीब आठ बजे अनीता ने उसको फोन पर बताया था कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई है।
सीओ सिटी सरवणन टी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि शादी के बाद संतान न होने पर महिला और उसके पति के बीच कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद महिला की आग लगने से मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पति समेत 12 आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।