फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंदरों ने खाना खा रही महिला पर किया हमला, छत से नीचे गिरने से मौत

Sat, 09 Dec 2023 08:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

रोजा क्षेत्र के गांव सिमरई में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। शुक्रवार को छत पर खाना खा रही महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों से बचकर भागी महिला छत से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सोमवती के रोत-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में छत पर खाना खा रही महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए भागी महिला गली में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। लखनऊ ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


घटना थाना रोजा क्षेत्र के गांव सिमरई की है, जहां आजकल बंदरों ने आतंक मचा रखा है। घरों से खाने की वस्तुएं ले जाते हैं। भगाने की कोशिश करने पर गई ग्रामीणों को काट चुके हैं। इसी गांव में रामलखन की पत्नी सोमवती (40) शुक्रवार को घर का कामकाज खत्म करने के बाद छत पर बैठकर खाना खा रही थीं। 

छत से नाली में गिरी थी महिला 
इस दौरान खाना झपटने के लिए अचानक बंदरों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए वह भागी तो लड़खड़ाकर छत से नीचे गली में गिर गईं। उसके सिर, कमर और पैरों में गहरी चोट आई।

विज्ञापन

परिजन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन सोमवती को लखनऊ लेकर जा रह थे। महोली के पास सोमवती की मौत हो गई। इसके बाद परिजन उनका शव लेकर मेडिकल कॉलेज लौट आए। 

सूचना पर सोमवती के मायके वाले भी पहुंच गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया, जिस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। सोमवती के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

बंदरों के जानलेवा हमला
25 सितंबर 2023 : मीरानपुर कटरा के खंडसार गांव निवासी द्रोपदी पर छत पर गेहूं सुखाते समय बंदरों ने हमला कर दिया। छत से गिरकर उनकी मौत हो गई।
02 अक्तूबर 2023 : धर्मपुर गांव निवासी कोटेदार आदित्य दीक्षित के भाई सोनू दीक्षित मकान की दूसरी मंजिल पर बंदरों के हमला करने से भागे तो नीचे गिर गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
05 मार्च 2023 : निगोही में लकड़ी व्यापारी छत्रपाल की बेटी स्वाति (17) को बंदरों ने दौड़ा लिया। दूसरी मंजिल से नीचे सीमेंटेड रोड पर गिरने से उसकी मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें