फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला की मौत, जहर देकर हत्या का आरोप

Wed, 23 Apr 2025 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मृतका पूनम वर्मा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : mathura
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहल्ला बीबीजई हद्दफ निवासी मोनू वर्मा की 31 वर्षीय पत्नी पूनम वर्मा की मौत हो गई। उनके भाई ने बहनोई व उसके घरवालों पर बहन को जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मदनापुर थाना क्षेत्र के बरीखास गांव निवासी दिलीप वर्मा ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी। बताया कि बहन पूनम की शादी वर्ष 2009 में मोनू वर्मा के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही बहनोई व उसके घरवाले कम दहेज को लेकर बहन को परेशान करने लगे। आए दिन बहन के साथ मारपीट करते थे। कई बार बहन को जान से मारने का प्रयास किया।
दिलीप का आरोप है कि सोमवार दोपहर तीन बजे बहन को जहर दिया। इससे बहन की तबीयत खराब होने लगी। करीब साढ़े तीन बजे भांजे वंश ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद जब बहन के घर पहुंचे तो बहन बेहोश पड़ी मिली। ससुराल पक्ष का कोई भी व्यक्ति बहन को इलाज के लिए नहीं ले गया और न ही स्थानीय डाॅक्टर को दिखाया गया। इसके बाद तुरंत बहन को लेकर अस्पताल गए।
विज्ञापन

डाॅक्टर ने बहन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बरेली ले जाने के लिए कहा। देर शाम बहन को बरेली ले जाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां रात करीब 11 बजे बहन की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतका के तीन बच्चे हैं। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें