आरोपी घर छोड़कर फरार
ओमप्रकाश के अनुसार पुत्री की मौत की जानकारी पाकर वह रौतापुर कलां पहुंचे तो दामाद, उसका भाई और पिता फरार हो चुके थे। पुत्री के कमरे में लगे दरवाजे टूटे पड़े थे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को जल्द पकड़कर जेल भेजने की मांग की है।
थानाध्यक्ष खुटार ओमप्रकाश ने बताया कि दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।