पति बोला- यह पता होता तो साड़ी दिला देता
धर्मपाल ने बताया कि उसे पता होता कि पत्नी इतना नाराज हो जाएगी तो काम पर न जाकर उसे साड़ी दिला लाता। लखीमपुर खीरी जिले के उचौलिया थाना क्षेत्र के बालदेवता गांव निवासी मृतका के मामा विश्राम ने बताया कि बबली के पिता पानीपत में काम करते हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है। वह आ रहे हैं। मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि अगर तहरीर प्राप्त होती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
10 माह पूर्व हुई थी शादी
धर्मपाल ने बताया कि करीब दस माह पूर्व उसकी शादी कांट थाना क्षेत्र के बिरुआमई गांव निवासी बबली के साथ हुई थी। शादी के बाद जीवन अच्छा चल रहा था। कभी कोई विवाद नहीं हुआ। सास विमला ने बताया कि दूसरी बहू के बेटे कार्तिक को खिलाने के लिए बाहर गईं हुईं थीं। बहू अक्सर दरवाजा बंद कर लेट जाती थी। इसलिए उन्हें कोई शक नहीं हुआ।