ऑमर्ड केबल के बिना लगा रहे स्मार्ट मीटर
नगर में 75 हजार कनेक्शनधारकों में 28 हजार के घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं, जबकि जिले में 36 हजार स्मार्ट मीटर लगे हैं। उपभोक्ताओं के अनुसार, कार्यदायी संस्था नए मीटरों में ऑमर्ड केबल नहीं लगा रही है। ऐसे में बिजली चोरी करने वाले आसानी से कट लगाकर रास्ता निकाल लेंगे।
बिजली निगम के एसई जागेश कुमार ने बताया कि जनपद में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। इसमें लगभग 30 हजार मीटर प्री-पेड हो चुके हैं। मीटर को लेकर लोगों की समस्या सामने आने पर उनका समाधान कराया जाता है।
उपभोक्ताओं ने बताई अपनी-अपनी परेशानी
मोहल्ला मामूड़ी के रिजायुद्दीन ने बताया कि जब से स्मार्ट मीटर लगा है, दुश्वारियां ज्यादा बढ़ गईं हैं। पहले एक हजार रुपये का बिल आता था। अब दो हजार से नीचे का बिल नहीं आ रहा। मेसेज कुछ आता है, जबकि एप पर अलग धनराशि दिखाई देती है।
पुवायां के तरती बाजार के आशीष गुप्ता ने कहा कि पूर्व में अधिकतम 12 सौ रुपये तक का बिल आता है। अब 1700 से 1800 रुपये आ रहा है। हर महीने एरियर लग रहा है। पुवायां के अफसरों के पास जाने पर समाधान नहीं हो सका है।