फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न के मामले शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में समस्याएं सुनतीं महिला आयोग सदस्य सुनीता बंसल । स? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर घरेलू हिंसा, विशेषकर महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में पीड़ित महिलाओं की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में शीघ्र उचित कार्रवई कर उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयोग की सदस्य ने 11 शिकायतों के बारे में पीड़िताओं से ब्योरा लिया और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं सामान्य बाल सेवा योजना के प्रचार प्रसार पर जो़र देते हुए उन्होंने कहा कि इन योजनाओं की जानकारी नहीं होने से आमजन, खासकर पीड़ित महिलाएं उनके लाभ से वंचित हैं।
बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में कोरोना संकमण से मृतकों के अनाथ बच्चों को चार हजार रुपये प्रतिमाह भरण पोषण, पढ़ाई, आवासीय विद्यालय में पढ़ने के लिए व्यवस्था आदि पर खर्च होंगे, जबकि सामान्य बाल सेवा योजना में ऐसे बच्चों को 2500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। जिनके अभिभावक की कोविड के अलावा भी सामान्य रूप से मौत हो गई है।
विज्ञापन

बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बरखा सिंह, सीओ सिटी प्रवीण कुमार, डीआईओएस शौकीन सिंह यादव, महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक परमेश्वरी देवी, वन स्टाप सेंटर प्रभारी नमिता यादव, जिला समन्वयक अमृता दीक्षित, इरफान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें