फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के साथ रामगंगा ने बढ़ाई पींग, उतार पर गर्रा

Tue, 09 Aug 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली के चौबारी से लेकर मिर्जापुर तक बढ़ा पानी
भैंसार में पिछले 48 घंटे में गंगा में नौ सेमी उछाल
 दो दिन पहले तक उतार पर रही रामगंगा ने बारिश का पानी अपने आगोश में समेटकर गंगा के साथ पींगें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। पिछले 24 घंटे में बरेली के चौबारी से लेकर मिर्जापुर ब्लॉक तक नदी का जल स्तर 20 सेमी बढ़कर 159.10 मीटर पर पहुंच गया। उधर, कलान ब्लॉक के भैंसार बांध पर बीते 48 घंटे मेें गंगा का जल स्तर नौ सेमी बढ़ चुका है। अपवाद के तौर पर शहर की समीपवर्ती गर्रा और खन्नौत में जल स्तर लगातार कम हो रहा है।  
ड्यूनी डैम से पिछले दो दिन से अतिरिक्त पानी की निकासी बंद होने का असर गर्रा नदी पर दिखने लगा है। तीन दिन पहले तक राज घाट पर पंचमुखी हनुमान प्रतिमा के पास हिलोरें मार रही गर्रा अब सिमटने लगी है। हालांकि, नदी अभी अपने पेटे से बाहर बह रही है, लेकिन शहर के पुल से नजारा करने पर नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में बालू के टापू नजर आने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में गर्रा 35 सेमी घटकर 145.90 मीटर पर आ गई है। शहर के पूर्वी छोर को स्पर्श करने वाली खन्नौत 65 सेमी कम होकर 143.70 मीटर पर बह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नदियों के जल स्तर की निगरानी कर रहे सिंचाई विभाग के तार बाबू गिरिजा किशोर मिश्र ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष को विभिन्न बैराजों से मिली सूचनाओं के हवाले से बताया कि नरौरा बैराज से मंगलवार को लगातार दूसरे दिन 91833 क्यूसेक पानी बहाए जाने से भैंसार बांध पर गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। वहां गंगा 142.66 मीटर पर बह रही है। लगातार रुक-रुककर हो रही बरसात से अगले कुछ घंटों में रामगंगा और खन्नौत में पानी चढ़ने के आसार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें