फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण रोकने की बनाएंगे कार्ययोजना, सौ फीसदी टीकाकरण लक्ष्य : डीएम

विज्ञापन
शाहजहांपुर में कार्य भार ग्रहण करने के बाद लोगों की समस्या सुनते नए जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नवागत जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार सुबह दस बजे कोषागार पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। अधिकारियों ने नए डीएम का स्वागत किया। डीएम ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। डीएम उमेश प्रताप सिंह मूलत: प्रतापगढ़ जिले के निवासी हैं और 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह बरेली और कानपुर में नगर आयुक्त रह चुके हैं।
विज्ञापन

पदभार संभालने के बाद डीएम ने कहा कि शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन और जनता की शिकायतों का पारदर्शिता के साथ त्वरित निस्तारण उनकी प्राथमिकता है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर कार्ययोजना बनाते हुए कारगर उपाय किए जाने की बात कही। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य शत-प्रतिशत वैक्सिीनेशन रहेगा। उन्होंने तत्काल कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करने को कहा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी गौतम से जिले में कोरोना के मामलों की और वैक्सिीनेशन से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गिरिजेश कुमार चौधरी, जिला सूचना अधिकारी शीलेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें