टीका लगवाने के बाद वी का निशान बनाती सुदामा प्रसाद स्कूल की छात्राएं । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए 15 से 18 साल के किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया जा रहा है। माध्यमिक स्कूलों में टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी स्कूलों में टीकाकरण शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया।
स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में स्वास्थ्यकर्मी मोहम्मद तैय्यब व एएनएम शालिनी मिश्रा ने किया। छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ टीका लगवाया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह ने छात्रों को समझाया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। इससे कोई हानि नहीं है, बल्कि यह कोविड-19 से सुरक्षित करता है। उन्होंने छात्रों से दो गज की दूरी व मास्क को अपनाने का निर्देश दिया। स्कूल में 202 छात्रों का टीकाकरण किया। टीकाकरण में डॉ. प्रेमचंद शर्मा, राजाराम, राम नयन वर्मा, उमेश दीक्षित, डॉ. नीलम शाक्य, अमर सिंह दिनकर, डॉ. अनुराग अनुराग शर्मा, कमलेश कुमार, अनिल कुमार मालवीय आदि मौजूद रहे।
डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में शिविर लगाकर छात्राओं का टीकाकरण किया। प्रधानाचार्या रेखा मिश्रा ने बताया कि छात्राओं के अभिभावकों की अनुमति से छात्राओं का टीकाकरण कराया। टीका लगवाने केे लेकर छात्राओं में भी उत्साह दिखा। टीका लगने के बाद छात्राओं ने विक्ट्री बनाकर खुशी जताई। इस मौके पर स्कूल की शिक्षिकाएं और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
सेंट पॉल इंटर कॉलेज और जीजीआईसी में भी टीकाकरण शिविर लगाया। इसमें छात्र-छात्राओं का टीकाकरण हुआ। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि 15 से 18 साल के बीच जितने भी किशोर-किशोरियां हैं, उनका टीकाकरण होगा। मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही स्कूलों में भी शिविर लगाए जा रहे हैं। सभी अभिभावकों से अपील है कि अपने 15 से ऊपर के बच्चों का टीकाकरण जरूरी करा लें।
शाहजहांपुर के सुदामा प्रसाद स्कूल में छात्रा के टीका लगाती महिला स्वास्थ्य कर्र्मी। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR