फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षकों की समस्यायों के लिए सरकार से पूरी पैरवी की जाएगी : ढिल्लो

विज्ञापन
शाहजहांपुर के जीआईसी मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे शिक्षक विधायक डॉ.हरि सिंह ढिल्लो? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने बुधवार को मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं के लिए सरकार से पूरी पैरवी की जाएगी। उन्होंने मूल्यांकन कार्य के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, एबी रिच इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज व एसपी इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया है। इन केंद्रों पर शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने निरीक्षण किया। मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं।
भाजपा नेता विनय शर्मा, प्रधानाचार्य अमीर सिंह यादव, मेजर अनिल मालवीय, गौरव पांडे, प्रमोद चौधरी, भूपेश, डॉ. अमर सिंह, विमलेश कुमार सूर्या, राम सिंह, आजाद सिंह यादव, रमेश यादव, सत्यवीर यादव, रोहित गुप्ता, अतुल सक्सेना, कमलेश भारती, बाबूराम पाल, बलवीर वर्मा, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें