फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित जीवों के अंग बरामद, व्यापारी हिरासत में

विज्ञापन
वन विभाग के कब्जे में किराना स्टोर से बरामद प्रतिबंधित जानवरों के अंग। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वन विभाग की टीम ने शहर के मोहल्ला बहादुरगंज में गोपाल बाबू के किराना स्टोर में छापा मारकर शेड्यूल-1 के प्रतिबंधित जानवरों के अंग बरामद किए हैं। किराना व्यापारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि इसके बाद तमाम व्यापारी एकत्रित होकर वन विभाग कार्यालय आ गए और विभागीय कार्रवाई का विरोध करने लगे। उनकी वन कर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हो गई। बहरहाल वन विभाग की ओर से वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि शनिवार को जानकारी मिली कि मोहल्ला बहादुरगंज में स्थित शाहजहांपुर किराना स्टोर में शेड्यूल-1 के प्रतिबंधित जानवरों का स्टॉक है। इसके बाद वहां रेकी कराई गई। जानकारी पुष्ट होने के बाद वन क्षेत्राधिकारी सदर आरपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापा मारकर 21 मृत सांडा, मॉनिटर लिजर्ड के जननांग, दो मूंगा, समुद्री जीव आदि बरामद किए।
इन सभी जीवों की बिक्री करना भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत दंडनीय अपराध है। व्यापारी गोपाल बाबू निवासी मोहल्ला बहादुरगंज थाना सदर बाजार को हिरासत में ले लिया गया। खबर लगते ही तमाम अन्य व्यापारी वन विभाग के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विभागीय कार्रवाई का विरोध जताया। इसे लेकर उनकी डीएफओ से नोकझोंक हो गई। डीएफओ ने बताया कि मामले में आरोपी व्यापारी गोपाल के खिलाफ धारा 9/51 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें