फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहिलोरा में पहुंचा मगरमच्छ वनकर्मियों ने नदी में छुड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव नहिलोरा के पास मगरमच्छ दिखने की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने गांव के लोगों की मदद से उसे पकड़कर खन्नौत नदी में छुड़वा दिया।
विज्ञापन

गांव नहिलोरा के अशोक कुमार ने बताया कि गांव के पास सागर ताल है। बृहस्पतिवार सुबह गांव के लोग तालाब के पास पहुंचे तो तालाब के पास मगरमच्छ को देख कर खलबली मच गई। वहां लोगों की भीड़ लग गई। गांव के लोगों ने मगरमच्छ होने की सूचना सिंधौली रेंज के वनकर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने गांव के लोगों की मदद से मगरमच्छ को खन्नौत नदी में छुड़वा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना था कि मगरमच्छ को समय से देख लिया गया, नहीं तो लोगों को जान का खतरा हो सकता था। सिंधौली रेंज के रेंजर संजीव तिवारी ने बताया कि मगरमच्छ होने की सूचना पर वनकर्मी मौके पर भेजे गए थे। वनकर्मियों ने मगरमच्छ को खन्नौत नदी में छुड़वा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें