फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने दी थाने में तहरीर, युवक ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। एक गांव में पत्नी से विवाद होने के बाद युवक ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। आपसी विवाद होने के बाद पत्नी ने रविवार को थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी थी, लेकिन समझौता नहीं होने के कारण पत्नी अपने मायके चली गई थी। परिजन ने शव फंदे से उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

युवक की शादी आठ साल पहले लखीमपुर खीरी जनपद के थाना पलिया के एक गांव में हुई थी। युवक अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बेटी के साथ हरियाणा में रहकर नौकरी करता था। होली के त्योहार पर सभी घर आए थे। इस दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया तो पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। रविवार को पत्नी मायके पक्ष के कई लोगों के साथ खुटार पहुंची और पति पर पिटाई का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
इसके बाद पति ने पत्नी से माफी भी मांग ली, लेकिन समझौता नहीं होने के कारण पत्नी फिर से मायके चली गई। इससे परेशान होकर युवक ने रविवार रात घर के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। सोमवार सुबह युवक के घर से नहीं निकलने पर आसपास के लोगों ने उसके घर जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन

लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। इसके बाद परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर घटना की जानकारी पत्नी को दी। कई घंटे तक इंतजार करने के बाद जब पत्नी नहीं आई तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें