फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइड स्टोरी---महिलाओं ने सिलिंडर पर डाला पानी तो भड़क गई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गांव में बरात की तैयारी के दौरान सिलिंडर फटने की घटना ने महिलाओं की घबराहट और जानकारी न होने की वजह से बड़ा रूप ले लिया। आग लगते ही महिलाओं ने सिलिंडर पर बालू की बजाय पानी डाला तो आग और भड़क गई जिससे एक के बाद एक करके चार महिलाओं की जान चली गई।
विज्ञापन

रविवार को प्रियंका यादव की बरात आनी थी। प्रियंका की शादी का सारा जिम्मा उसके चाचा प्रधान ओमवीर यादव और ताऊ रामऔतार यादव ने संभाल रखा था। प्रियंका के पिता रामनिवास की काफी पहले मौत हो चुकी है। उनकी मौत के बाद प्रियंका और उसके भाई आलोक की पूरी जिम्मेदारी ओमवीर व रामऔतार ही संभाल रहे थे। चाचा और ताऊ ने ही उसकी शादी जैथरा गांव में तय की थी। अच्छा रिश्ता मिलने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। तीन जून को शादी होनी तय थी। उससे पहले ही ओमवीर और रामऔतार ने सारी तैयारियों को पूरा कर लिया था। सारे रिश्तेदारों को कार्ड दिए गए थे, लिहाजा प्रियंका की शादी में अधिकतर मेहमान आ चुके थे।
घर के आंगन में मंडप सजाया गया था। वहीं पर मेहमानों के लिए खाना बन रहा था। मंडप के लिए बेसन बनाने के काम में महिलाएं जुटी थीं। बताते हैं कि जिस जगह पर हादसा हुआ वहां तीन सिलिंडर उपयोग में लिए जा रहे थे। एक सिलिंडर से चूल्हा, दूसरे से भट्टी जल रही थी। बेसन बनाने के साथ ही महिलाएं मंगल गीत भी गा रहीं थीं। ढोलक बजाई जा रही थी। तीसरे सिलिंडर से चूल्हा जैसे ही जलाया गया, सिलिंडर ने आग पकड़ ली। सिलिंडर से लपटें उठने पर महिलाओं ने मिट्टी या बालू का प्रयोग करने के बजाय उस पर वहीं पर भरी रखी बाल्टी का पानी उड़ेल दिया जिससे आग भड़क गईं। इसके बाद अन्य सिलिंडरों ने भी आग पकड़ ली। कुछ देर में पूरा घर आग की चपेट में आ गया। वहीं पर बैठीं मुन्नी देवी, नीलम और गंगा देवी की आग की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गईं। जबकि, मनोरमा, आलोक और वंदना भी गंभीर रूप से झुलस गए। आग की लपटें उठती देखकर गांव के अजीत और दीपेश यादव दौड़कर आ गए। उन्होंने हिम्मत दिखाई। जल रहे सिलिंडर को उठाकर कुछ दूरी पर स्थित तालाब में ले जाकर डाल दिया। उसके बाद पड़ोस में स्थित गैस एजेंसी से अग्निशमन यंत्र लेकर आए। आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद अन्य ग्रामीण भी आ गए। उन्होंने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग से झुलसने वालों को तुरंत ही बदायूं और बरेली भेजा गया। गंभीर रूप से झुलसी वंदना ने बदायूं ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। परिजन उसका शव वापस ले आए।
विज्ञापन

जहां गाए जा रहे थे मंगल गीत, वहीं पर शव पड़े देख छलक पड़े आंसू
शाहजहांपुर। कलान के विक्रमपुर गांव में प्रियंका की शादी में रंग में भंग पड़ गया। कुछ घंटे पहले जहां पर शादी की तैयारियां तेजी से चल रही थी। वहीं पर सिलिंडर में आग लगने से मातम छा गया। जहां मंगल गीत गाए जा रहे थे वहीं पर चार शव पड़े देखकर परिजन के साथ ही ग्रामीणों तक बिलख पड़े। प्रियंका की शादी को लेकर घर के बाहर सजावट की गई थी। शुक्रवार देर शाम तक लोग वहीं पर बैठकर बातें करते रहे। शनिवार शाम को भव्य आयोजन की तैयारी थी। दोपहर में हादसे के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। आधी रात तक गुलजार रहने वाले गांव के चौराहों पर भी सन्नाटा पसरा है। चौपालें भी सूनी हो गईं। चार महिलाओं की मौत से पूरा गांव गमगीन है।
रविवार को कलान के विक्रमपुर गांव में लड़की की बरात आना थी। उससे पहले खाना बनाया जा रहा था। सिलिंडर में आग लगने से चार महिलाओं की मौत हो गई। सीओ ने पुलिस फोर्स के साथ मुआयना किया है।- संजीव वाजपेयी, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें