शुक्रवार सुबह शहर में छाई धुंध के बीच निकलते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। पछुआ हवा की गति बढ़ने से तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को भी तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पछुआ हवा सामान्य 15 से 20 के स्थान पर 25 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। कोहरा की दृश्यता 900 मीटर के आसपास रही।
वहीं, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को पछुआ हवा चलने की संभावना है। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। कोहरे का असर कम रहने से मौसम साफ रहेगा।
गन्ने में चीनी का परता बढ़ने के लिए मौसम लाभदायक
गन्ना शोध संस्थान के प्रसार अधिकारी डॉ. संजीव पाठक ने बताया कि रात में सर्दी और दिन में चमकीली धूप से गन्ना में शर्करा संचयन बढ़ जाता है। इससे गन्ने में चीनी का परता बढ़ जाता है, जिससे चीनी का उत्पादन बढ़ने की संभावना रहती है।