फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्लास्टिक के प्रयोग पर पाबंदी

Sat, 07 Dec 2024 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
ओसीएफ रामलीला मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थल पर हो रहीं तैयारियां। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तिथियां विधानसभा वार निर्धारित कर दी गई हैं। शुक्रवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आयोजन की तैयारियों को लेकर विकास भवन सभागार में बैठक की। कहा कि कार्यक्रम में प्लास्टिक के प्रयोग पर सख्ती से पाबंदी लगाई जाए।
विज्ञापन

विधानसभा नगर, ददरौल एवं तिलहर क्षेत्र का नौ दिसंबर को ओसीएफ रामलीला मैदान में, पुवायां विधानसभा में 11 दिसंबर को पुवायां इंटर कॉलेज में, जलालाबाद विधानसभा में 12 दिसंबर को काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में, कटरा विधानसभा में 13 दिसंबर को लटूरी लाल इंटर कॉलेज व जैतीपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सकुशल आयोजित कराए जाने के लिए नोडल अधिकारियों, मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षकीय अधिकारियों को तैनात किया गया है।
डीएम ने नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वैवाहिक कार्यक्रम परिसर में समस्त व्यवस्थाएं समय से पूरी कर लें। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों को पहचान-पत्र जारी किया जाए। बिना पहचान पत्र के किसी को प्रवेश न दिया जाए। सामूहिक विवाह संपन्न हो जाने के बाद विवाह स्थल की प्राथमिकता के आधार पर साफ-सफाई कराई जाए। इस दौरान एसपी राजेश एस., सीडीओ डॉ. अपराजित सिंह, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ. आरके गौतम समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें