फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरज के साथ आंधी बनकर चली पछुआ हवा, बूंदाबांदी से लुढ़का पारा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में शनिवार को आसमान में छाए बादल । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार की आधी रात से मौसम ने करवट बदली। आंधी की तरह तेज पछुआ हवा चलने लगी औरबादल घिर आए। सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होने लगी। न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री बढ़कर 13.7 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन दिन में बूंदाबांदी के चलते अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री घटकर 23 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

गत सप्ताह तक सुबह और शाम के वायुदाब में उतार चढ़ाव बना रहा, लेकिन बीते दो दिन से बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से औसतन 14 अंक अधिक बना रहा। इस कारण पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी हुआ तो तेज हवा चलने के साथ ही शुक्रवार शाम से आसमान पर चौतरफा बादल घिरने लगे।
यही नहीं शनिवार को तड़के चार बजे बादल गरजने के साथ बिजली चमकने लगी और इसी के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई तो वातावरण में आर्द्रता 71 से बढ़कर 87 फीसदी हो गई। नम हवा से सुबह के वक्त सर्दी महसूस हुई। हालांकि बाद में बूंदाबांदी थम गई, लेकिन दिन में 11 बजे से फिर बूंदाबांदी होने लगी। इससे दिन के तापमान में गिरावट आ गई।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह के अनुसार दिल्ली और उसके आसपास ओले गिरने के कारण पछुआ हवाएं सामान्य से ज्यादा ठंडी हो गई। वातावरण में बढ़ी हुई आर्द्रता ने भी दिन के तापमान में गिरावट लाने के काम किया। उनका कहना है कि शनिवार को सुबह से शाम तक वायुदाब सामान्य से अधिक रहा। इसे देखते हुए रविवार को सुबह से तेज हवा चलेगी, लेकिन धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें