फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन शोभायात्रा का स्वागत

Fri, 22 Nov 2024 02:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर में कीर्तन शोभायात्रा में शामिल पंज प्यारे। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
तिलहर। श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के नेतृत्व में नगर में कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


मोहल्ला बहादुरगंज स्थित गुरुद्वारे से नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सानिध्य में निकाला गया। गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, परविंदर सिंह, ढाकन सिंह के नेतृत्व में पंज प्यारे के आगे सेवादार व बच्चे झाड़ू लगाते और पानी का छिड़काव करते चलते रहे। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा भी की गई। कीर्तन यात्रा में श्रद्धालु जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल, श्री गुरु गोविंद सिंह की जय, श्री गुरु नानक देव की जय आदि उद्घोष करते हुए चल रहे थे। इस दौरान गतका दल ने करतब दिखाते हुए लोगों को चकित कर दिया। कीर्तन यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई देर शाम गुरुद्वारे में पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन


इस दौरान गुरजीत सिंह, भीम सिंह, समरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, रविंद्र सिंह, कुलजीत सिंह, रोहित वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें