युवक मंगल दल के तत्वावधान में विकास खंड सिंधौली में भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई विकास खंडों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
सिंधौली के गांव महाऊ दुर्ग में हुई प्रतियोगिता के 56 किलो भार वर्ग में निखिल त्रिपाठी ने प्रथम, विनोद कुमार ने द्वितीय, गौरव सिंह ने तृतीय, 62 किलो भार वर्ग में शुभम ने प्रथम, दल सिंह ने द्वितीय, अनुज गुप्ता ने तृतीय, 69 किलो भार वर्ग में माहित तिवारी ने प्रथम, गुरप्रीत सिंह ने द्वितीय, मोनिस ने तृतीय, 77 किलो भार वर्ग में जान मोहम्मद ने प्रथम, रिजवान अली ने द्वितीय, सतविंदर सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में कोच पूनम तिवारी और जैनिस चतुर्वेदी शामिल रहीं।
समापन पर मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र परगाई ने विजेताओं कोेेे पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में सिंधौली, पुवायां, भावलखेड़ा, निगोही, तिलहर, जलालाबाद आदि विकास खंडों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य आयोजक अजय पाल वर्मा ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में मोहित तिवारी, धर्मेंद्र पाल सिंह, राज किशोर, सुनील कुमार, राम औतार, हरीराम वर्मा, आशाराम, राकेश, दीपक आदि का योगदान रहा।