फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मामूली बारिश से तमाम घरों और दुकानों में भर गया पानी

विज्ञापन
कलान में सड़क पर भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
कलान। दो दिन हुई मामूली बारिश ने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। बृहस्पतिवार की रात और शनिवार की सुबह हुई बारिश का पानी तमाम घरों और दुकानों में भर गया।
विज्ञापन

नालियां ओवरफ्लो होने से गंदा पानी ब्लॉक प्रमुख वाली गली में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख गेंदालाल गुप्ता, सीताराम गुप्ता, होलकर गुप्ता, ओमकार गुप्ता आदि लगभग दस लोगों के घरों में भर गया। शिवधाम वार्ड 13 और उल्फत नगर वार्ड नंबर तीन की गलियों में भी बारिश का पानी भरा हुआ है और उसे निकालने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
मोहल्ले के असलम खां, सोहेल खां, तालिब सिद्दीकी आदि ने बताया कि लोगों का घरों से निकलना दूभर हो रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष हरिनारायण गुप्ता के अनुसार नाले की सफाई जल्द शुरू कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ गलियों और वहां की नालियों की मरम्मत का एस्टीमेट बनाकर भेजा जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें