फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जागरुक

विज्ञापन
पुवायां पब्लिक स्कूल में रंगोली बनाती छात्राएं - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को पुवायां पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने रंगोली बनाकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके छात्र छात्राओं को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने और मतदान के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने कहा कि जो छात्र और छात्राएं 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, वह अपना नाम मतदाता सूची में जरूर शामिल करा लें। रंगोली प्रतियोगिता में अंजली कटियार, जोया अली, सृष्टि शर्मा, जया सिंह, तमन्ना अंसारी, यशस्वी शर्मा आदि छात्राएं शामिल हुईं। प्रधानाचार्य रीना मिश्रा ने बच्चों से कहा कि वे अपने परिवार और गांव के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान करना जरूरी है।
आयोजन में शिक्षक विकास तिवारी, उपेंद्र शुक्ला, शैलेंद्र शुक्ला, उपेंद्र पांडेय, नितिन मिश्रा, ऊषा मिश्रा, प्रगति पांडेय, मीनू तिवारी, शिल्पी मिश्रा, अभय वाजपेयी, भानु प्रताप सिंह, सहज गुप्ता आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें