शाहजहांपुर। बचपन स्कूल में स्पोर्ट्स वीक के सातवें दिन खेलों का आयोजन जदुनाथ स्टेडियम में किया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाया। अभिभावकों ने बच्चों की हौसला अफजाई की।
ाुरुआत मार्चपास्ट और राष्ट्रगान से की गई। छात्रों ने 50 मीटर दौड़, बिस्किट रेस, रिले रेस, बैलून रेस, रस्सी कस्सी, खो-खो, हर्डल रेस आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। अक्षत, श्रेष्ठ, कार्तिकेय, सिद्वी यादव, आरव, नवाज, देव, यश यादव, हर्षित, अनाविया आदि ने भाग लिया। अभिभावकों ने भी म्यूजिकल चेयर्स प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें महेंद्र सिंह तथा पूनम रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी उत्साहित दिखे।
स्कूल के प्रबंधक रिटायर्ड डिप्टी एसपी रामनरेश यादव, निर्देशिका सुधा यादव तथा प्रधानाध्यापक आकांक्षा श्रीवास्तव ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. प्रकाश यादव, जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा अशोक कुमार यादव, सर्वेश कुमार यादव, डॉ. कैलाश यादव, सूरज शंखवार, बैडमिंटन डिस्ट्रिक्ट चैंपियन पीयूष, क्रिकेट एसोसिएशन शाहजहांपुर के सचिव डॉ. मनोज यादव, डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन कोच अतुल, डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल कोच प्रदीप, डिस्ट्रिक्ट हॉकी कोच अभिनव सिंह अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। असमत, कोमल, युसरा, अंजली, निशा, आरती, सविता, शिवानी आदि शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।