प्रयागराज में नामांकन सौंपते प्रत्याशी विश्वदीप अवस्थी। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव में शाहजहांपुर से अधिवक्ता विश्वदीप अवस्थी ने सदस्य पद के लिए प्रयागराज में पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। उनके समर्थन में स्थानीय समेत विभिन्न जनपदों के काफी संख्या में अधिवक्ता पहुंचे।
सोमवार को नामांकन के दौरान उनके प्रस्तावक के रूप में काउंसिल में सदस्य पद के पूर्व प्रत्याशी रहे अधिवक्ता विनय शुक्ला रहे। अवस्थी ने अधिवक्ताओं से कहा कि शाहजहांपुर ही नहीं, पूरे प्रदेश के अधिवक्ता साथियों का अपार सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। वर्तमान समय में अधिवक्ताओं को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अब समय आ गया है कि अधिवक्ताओं के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाए और उन्हें उनका हक दिलाया जाए।
इलाहाबाद हाइकोर्ट से विजय मिश्रा, अनुज यादव एडवोकेट, संजय दुबे, अंकित यादव, कुशाग्र चौहान, राहुल गुप्ता, कृष्णकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।