फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमच्छ की 'दावत' ग्रामीणों ने उड़ाई: वन विभाग के अफसर हुए नाराज, हैरान करने वाला है ये मामला

Mon, 25 Sep 2023 12:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मगरमच्छ के लिए पिंजरे में मुर्गे को बांधा था। रात में कोई पिंजरे से मुर्गा ही निकाल ले गया। सुबह वन विभाग के कर्मियों को पिंजरा खाली मिला। उन्होंने ग्रामीणों से नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन
दहशत के बीच ग्रामीणों ने ले ली मौज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के निगोही के ऊनकलां गांव के पश्चिम में स्थित तालाब में मगरमच्छ के आ जाने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए पिंजरे में मुर्गा बांधा, लेकिन गांव के कुछ शरारती युवक पिंजरे से मुर्गा निकाल ले गए और उसे मारकर खा लिया। सुबह पिंजरे में मुर्गा न देखकर वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


ऊनकलां गांव के पड़ोस में देवहा नदी बहती है। नदी से निकल कर तालाब में करीब पांच फुट का मगरमच्छ आ गया। बृहस्पतिवार को तालाब में मगरमच्छ की सूचना के बाद ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर वन दरोगा सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए तालाब के किनारे पिंजरा लगवा दिया। 

ये भी पढ़ें- गैरमर्द के लिए उजाड़ा सुहाग: प्रेमी के साथ रंग लिए खून से हाथ, पुलिस से बोली पत्नी- मेरा असली पति मानवेंद्र है
विज्ञापन


पिंजरे के अंदर मगरमच्छ को खींचने के लिए मुर्गा बांधा गया था। रात में कोई पिंजरे से मुर्गा ही निकाल ले गया। सुबह वन विभाग के कर्मियों को पिंजरा खाली मिला। उन्होंने ग्रामीणों से नाराजगी जताई है। बताते हैं कि गांव के शरारती तत्वों ने मुर्गे की दावत उड़ा दी है। ग्रामीणों के अनुसार, तौफीक अली के तालाब में मछलियां अधिक होने के कारण मगरमच्छ बाहर नहीं आ रहा है।
 

ताल गांव के तालाब में दिखा मगरमच्छ
निगोही के ताल गांव में पूरब की ओर मजार के पास तालाब में मगरमच्छ रविवार को देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने लोगों को तालाब के किनारे जाने से मना किया है।
विज्ञापन

जुलाई में स्टेडियम के पास देखा गया था मगरमच्छ 
शहर के हथौड़ा स्थित नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास बहने वाले नाले में 12 जुलाई की रात मगरमच्छ पहुंच गया था। उसको देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने न तो फोन उठाया न ही मौके पर पहुंचे। इतनी देर में मगरमच्छ वहां से कहीं निकलकर ओझल हो गया। रातभर लोग दहशत में सो नहीं सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें