फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मानक के अनुरूप इंटरलॉक मार्ग नहीं बनाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बरीबरा गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
देवकली। बरी बरा गांव में मानक के अनुरूप इंटरलॉक मार्ग नहीं बनाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर विधायक चेतराम से जांच कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

गांव के नेपाल, मुन्नेलाल, जगवीर सिंह, संतराम, काका सिंह, सोनू सिंह आदि ने बताया कि उनके गांव से इंटर कॉलेज तक एक किमी लंबी सड़क त्वरित विकास योजना के तहत बनाई जा रही है, लेकिन ठेकेदार मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग करने के बजाय मामूली पत्थर और रेता की जगह मिट्टी डालकर घटिया ईंट का इस्तेमाल करा रहा है।
ग्रामीणों की शिकायत पर जेई श्याम सुंदर ने मौका मुआयना कर दस मीटर बिछी हुई इंटरलॉक उखाड़ने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी मनीष दत्त के अनुसार उखाड़े गए मार्ग के हिस्से की जांच में निर्माण सामग्री कम पाए जाने की दशा में ठेकेदार का भुगतान रोकने की संस्तुति की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें