फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधौली इलाके में ग्रामीण ने खुद को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ सिंधौली। सिंधौली इलाके में आधी रात को एक ग्रामीण ने लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वारदात के पीछे घर में हुआ विवाद बताया जाता है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सिंधौली थाना क्षेत्र के रधोली निवासी राजकुमार (30) शराब अधिक पीते थे। घरवाले उनको शराब पीने से अक्सर मना करते थे। इसको लेकर कई बार विवाद होता था। इसके बाद भी राजकुमार ने उनकी एक न सुनी। मंगलवार रात वह शराब पीकर घर पहुंचे। उनकी हालत देखकर परिवार वालों ने विरोध जताया, जिससे कहासुनी हो गई। इसके बाद रात में करीब साढ़े बारह बजे राजकुमार ने लाइसेंसी रायफल से ठोढ़ी के नीचे गोली मार ली। गोली उनका चेहरा और सिर उड़ाती हुई निकल गई, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार वाले दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर निगोही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।
युवक शराब पीता था। वह दो-तीन बार पहले भी आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका था। मंगलवार रात भी वह शराब पीकर घर पहुंच था। घर में कहासुनी होने पर रात में पिता से विरासत में मिली लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जय नारायण पांडेय, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें