फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नाली के विवाद में पुलिस के सामने पीड़ितों से गाली-गलौज

विज्ञापन
गांव नवदिया छुटाई पांडे में पुलिस  के सामने विवाद करते लोग। संवाद
विज्ञापन
खुटार। घरों के गंदे पानी का निकास बंद किए जाने की शिकायत पर जांच करने पहुंची पुलिस और राजस्व टीम के सामने पीड़ितों से अभद्रता की गई।
विज्ञापन

गांव नवदिया छुटाई पांडे निवासी रेशमा, रेखा, सरस्वती, जयदेवी, रोली आदि ने शनिवार को थाने पहुंचकर समाधान दिवस में बताया कि उनके घरों से निकलने वाले नाली को गांव के दो लोगों ने बंद कर दिया है। जिससे पानी रास्ते पर भर रहा है और आवागमन में समस्या आती है। शिकायत करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगते हैं।
विज्ञापन

कानूनगो, लेखपाल के साथ पुलिस टीम मौका मुआयना करने पहुंची तो वार्ता के दौरान आरोपी गाली-गलौज कर महिलाओं से अभद्रता करने लगे। विवाद होने पर राजस्व टीम और पुलिस टीम बिना कार्रवाई के लौट गई। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि अधिकारियों को मामले से अवगत कराया जाएगा। जो निर्देश मिलेंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें