शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते वि श् व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सिंधौली क्षेत्र के उल्लियां गांव में श्रीराम कथा के आयोजन पर पुलिस के स्तर से रोक लगाए जाने पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन देकर पुलिसकर्मियों को निलंबित कर कथा शुरू कराने की मांग की।
ज्ञापन में कहा है कि उल्लिया गांव में आयोजित श्रीराम कथा को गांव के कुछ लोगों के कहने पर बंद करवा दिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने यह कहकर कथा पर रोक लगा दी कि बोर्ड परीक्षा चल रही है। विहिप के जिला मंत्री राजेश अवस्थी ने कहा कि 24 घंटे में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर पुन: कथा प्रारंभ नहीं कराई तो आंदोलन करेंगे।
इस दौरान गोविंद मिश्रा, केतन गुप्ता, राजेंद्र कनौजिया, अंकित सिंह, आर्यन कुमार, जय सिंह, देव शर्मा, आलोक शुक्ला, मोहित यादव, अमित कश्यप, सचिन रावत, जितेंद्र कुमार, रामदीन आदि मौजूद रहे। संवाद