शहीद उद्यान में फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ फोटोग्राफरों को सम्मानित
शाहजहांपुर। विश्व फोटोग्राफी दिवस पर मंगलवार को शहीद उद्यान में फोटोग्राफर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जिला इकाई ने कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें वरिष्ठ फोटोग्राफर अशोक गोयनका, धर्म प्रकाश निझावन, राकेश बहल और विजय कुमार को सम्मानित किया गया।
जिला प्रभारी पंकज राठौर, अध्यक्ष अरुणेश अग्निहोत्री, महामंत्री फहीम, उपाध्यक्ष मनोज कुमार व राकेश कुमार चौरसिया, जितेंद्र मेहता और कोषाध्यक्ष दीप कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद