फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कुबेर की कथा सुनाई और बताया शिवभक्ति का महत्व

विज्ञापन
जीआईसी मैदान पर शिवमहापुराण कथा सुनतीं महिला श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान पर चल रही शिव महापुराण कथा में कथा व्यास प्रशांत प्रभु ने धन के देवता कुबेर की कथा सुनाकर शिवभक्ति की महिमा का वर्णन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुबेर पूर्व जन्म में गुणनिधि नाम के ब्राह्मण थे। जुआ खेलने के कारण पिता ने उन्हें घर से निकाल दिया। महाशिवरात्रि के दिन अनजाने में उनका व्रत पूरा हुआ। इसके पुण्य से अगले जन्म में वह राजा बने और शिव भक्ति के कारण भगवान शिव ने उन्हें यक्षों का राजा व देवताओं का कोषाध्यक्ष बनाया।

आरती में रामचंद्र सिंघल, उमा सिंघल, जयकरण वाजपेयी, अशोक गुप्ता, श्रेय मिश्रा, मुनेश्वर सिंह, श्रीदत्त शुक्ला, हरिशरण वाजपेयी, विश्वमोहन वाजपेयी, अनिल बाथम और नीरज वाजपेयी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


कोंचेश्वर महादेव मंदिर में किया महामंत्र का जाप
कुर्रियाकलां। गांव के कोंचेश्वर महादेव मंदिर में अनवरत चल रहा हरे राम, हरे कृष्ण महामंत्र का जप बुधवार को भी जारी रहा। मंत्र जप में पुजारी नरेंद्र सिंह ललुआ, उद्धव सिंह, सोनू राठौर, प्रभाकर परमार और छोटे चौहान आदि का सहयोग रहा। संवाद

डीजे पर थिरके कांवड़ यात्री, फर्रुखाबाद रवाना हुआ जत्था
शाहजहांपुर। मंगलवार रात रेलवे स्टेशन के पास से कांवड़ यात्रियों का जत्था फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुआ। डीजे की धुन पर युवा, महिलाएं और युवतियां भक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए। कांवड़ यात्री सुनील ने बताया कि जत्था पहले फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पहुंचेगा। यहां गंगाजल भरने के बाद सभी कांवड़ लेकर गोला के लिए रवाना होंगे। इसके बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।संवाद

जीआईसी मैदान पर शिवमहापुराण कथा सुनतीं महिला श्रद्धालु। संवाद

जीआईसी मैदान पर शिवमहापुराण कथा सुनतीं महिला श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें