रिलायंस गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करतीं राज्य मंत्री विजय
शाहजहांपुर। ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि आवासों का सत्यापन कर पात्रों को लाभ दिलाएं। रिलायंस गेस्ट हाउस में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में उन्होंने विभाग वार समीक्षा की।
बुधवार रात करीब आठ बजे तक चली बैठक में राज्य मंत्री ने कहा कि शासन के मंशानुरूप कार्य कर पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवासों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि टीम बनाकर भौतिक सत्यापन कराया जाए। उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि विकास कार्यों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराएं। जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन नहीं बने हैं, संबंधित एसडीएम से संपर्क कर भूमि चिह्नित कराकर बनवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने पीडी डीआरडीए को निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाए तथा उनके उत्पादकों को खरीदें। डीसी मनरेगा को निर्देश दिए कि अमृत सरोवरों पर बैठने-घूमने, फूल, साफ-सफाई एवं देखरेख सहित आदि व्यवस्था अच्छे ढंग से की जाए। इस दौरान तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पीडी डीआरडीए अवधेश राम, डीसी मनरेगा बाल गोविंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
सेरा में जन समस्याएं सुनती देहरा विधायक कमलेश ठाकुर। संवाद