फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निबंध में वंशिका और पोस्टर प्रतियोगिता में प्राची अव्वल

विज्ञापन
पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में भू-जल सप्ताह के अवसर पर जनपदस्तरीय निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध में वंशिका और पोस्टर में प्राची ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अनिल सिंह की निगरानी में हुईं प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निबंध प्रतियोगिता में आर्य महिला इंटर कॉलेज की वंशिका राठौर ने प्रथम, पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की इला खान ने द्वितीय व आर्य महिला इंटर कॉलेज की आर्या मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में आर्य महिला इंटर कॉलेज की प्राची प्रथम, नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज की इल्मा अकरम अंसारी द्वितीय व खिजरा नूर और जीजीआईसी की तान्या वर्मा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. महिमा शुक्ला, नेहा मिश्रा, आरती चौरसिया, सदफ खान, सुनीता मिश्रा और अंशी शामिल रहीं। आयोजन में प्रेमशंकर सक्सेना, सुरेंद्र पाल और रजनीश का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें