फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा शिविर में 39 हजार लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका

विज्ञापन
शाहजहांपुर में मेगा वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण करते डीएम। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड-19 टीकाकरण के मेगा शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया। ब्लॉक ददरौल के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिकरी में मेगा शिविर का डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसपी एस आनंद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

डीएम इंद्र विक्रम ने कहा कि मेगा शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक लोगों को एक साथ कोविड का टीका लगाना है। जिससे सभी को कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से बचाया जा सके। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि जिले अब तक लगभग 6.46 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। मंगलवार को मेगा शिविर में 39 हजार के सापेक्ष 39,294 लोगों को एक साथ कोरोना का टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया गया। इस मौके पर एसएमओ डॉ. कुमार गुंजन, डीएमसी हुदा जेहरा, बीडीओ, चिकित्सा अधीक्षक ददरौल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें