फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निष्प्रयोज्य सामग्री से उपयोगी सजावटी सामान बनाया

विज्ञापन
ददरौल ब्लॉक के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय धन्योरा में सजावटी सामान को दिखातीं छात्राएं। स्रोत: आ
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विकसित भारत 2047 के अंतर्गत बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय धन्योरा ददरौल में कला क्राफ्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने निष्प्रयोज्य सामग्री से उपयोगी वस्तुओं का निर्माण किया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत घरों से पॉलीथिन, सिंगल यूज प्लास्टिक आदि का संग्रह किया। उससे फूलों की लड़ी, पेन स्टैंड, फ्लावर पॉट, नारियल से कछुए का निर्माण, कागज के थैले, मिठाई के डिब्बे आदि सामग्री को बनाया। संदर्भदाता डाॅ.अरुण कुमार गुप्ता ने छात्राओं के कार्य की सराहना की। प्रधानाध्यापक यशपाल सिंह, छात्रा शताक्षी, मानवी, नेहा सिंह, सौरभ सिंह, अंकुर सिंह, आयुष प्रताप, विशाल चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें