फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मां की डांट से नाराज किशोरी ने भैंसी नदी में लगाई छलांग

विज्ञापन
बंडा सीएचसी में भर्ती फिजा। संवाद
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। दो सगी बहनों में खाना बनाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद मां की डांट से नाराज किशोरी ने भैंसी नदी में छलांग लगा दी। उसे नदी में डूबता देख वहां से गुजर रहे सभासद ने पानी में छलांग लगाकर किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस ने किशोरी को बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा बंडा के मोहल्ला मुरादपुर निवासी मोहम्मद रफीक की पत्नी निशा बेगम ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उनकी 17 वर्षीय बेटी फिजा की बहन सेनम से खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों बेटियों को झगड़ते देख निशा ने उन्हें डांट दिया। इसके बाद फिजा नाराज होकर घर से बाहर चली गई।
फिजा बंडा-बिलसंडा मार्ग पर पिपरिया हरिश्चंद्र गांव से पहले स्थित भैंसी नदी की पुलिया पर पहुंची और पानी में छलांग लगा दी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कस्बे के मोहल्ला बालाजी नगर निवासी सभासद उमेश सिंह की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तत्काल नदी में छलांग लगाकर किशोरी को बाहर निकाला। पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को सीएचसी पहुंचाया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें