फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राशन नहीं बांटने पर प्रधानों और बीडीसी सदस्यों का हंगामा

Sat, 26 Oct 2024 03:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। ब्लाॅक कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को विधायक सलोना कुशवाहा की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक हुई, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन वितरण नहीं होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाकर प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हंगामा किया। इस पर ब्लाॅक प्रमुख कविता यादव ने बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर को अगले माह से नियमित राशन वितरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक, ब्लॉक प्रमुख, भाजपा नेता वरुण यादव सहित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पंडित नवनीत शर्मा के सानिध्य में मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन कर यज्ञ में आहुति दी। बाद में बैठक शुरू होने पर बीडीओ मनीष दत्त ने जैसे ही प्रधानों और बीडीसी सदस्यों से गांव में प्रतिमाह आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन वितरण की जानकारी चाही। सदन में शोरगुल होने लगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य वेद प्रकाश मौर्य ने सबसे पहले विरोध जताते हुए राशन वितरण न किए जाने पर नाराजगी जताई। तमाम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने समर्थन में हंगामा शुरू कर दिया।
बीडीओ ने सभी को शांत किया। ब्लॉक प्रमुख ने बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर सरोज देवी को तलब करते हुए उन्हें प्रतिमाह राशन वितरण कराने के निर्देश दिए। सुपरवाइजर ने सफाई देते हुए बताया कि समूह के माध्यम से राशन वितरण किया जाता है और कहीं से कोई शिकायत आने पर उसे दूर किया जाएगा। बैठक में स्वास्थ्य समस्याओं, कृषि कार्यक्रम, सर्व शिक्षा अभियान, पशुपालन, टीकाकरण, राजकीय नल कूप, सिंचाई ,पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति आदि बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें