फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धान बेचने वाले 70 प्रतिशत किसानों के खाते में भुगतान पहुंचने का दावा

Sat, 26 Oct 2024 03:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सरकारी क्रय केंद्र में धान बेचने वाले 70.69 प्रतिशत किसानों का भुगतान हो चुका है। दावा है कि 24 से 48 घंटे में किसानों के खाते में धनराशि पहुंच रही है।
विज्ञापन

अब तक जिले में 946 किसानों ने अपना धान क्रय केंद्रों में बेचा है। 23 सौ रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों का लगभग 15 करोड़ 34 लाख रुपये भुगतान होना है। इसमें से करीब 10 करोड़ 84 लाख रुपये का भुगतान अब तक किया जा चुका है। चार करोड़ 49 लाख के लगभग भुगतान शेष रह गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राकेश मोहन पांडेय ने दावा किया कि अब तक लगभग 85 प्रतिशत भुगतान हो चुका है। 24 से 48 घंटे में भुगतान किया जा रहा है।
भारतीय खाद्य निगम का शत प्रतिशत भुगतान हो चुका है। उन्होंने बताया कि भुगतान पूरी तरह से डिजिटल होने के कारण किसानों को समस्या नहीं आनी चाहिए।
-
आधार सीडिंग न होने से आ सकती है दिक्कत
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि आधार सीडिंग, मोबाइल नंबर लिंक न होने या खाते की मैपिंग न होने के कारण किसान को भुगतान में दिक्कत हो सकती है। इसके लिए किसान मित्र एप को डाउनलोड कर किसान अपने भुगतान की स्थिति देख सकता है। भुगतान हुआ है या नहीं या किस स्तर पर समस्या आ रही है, यह एप के जरिये पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

जिले की यह है स्थिति
-
जिले में स्वीकृत धान खरीद केंद्र : 171
स्थापित क्रय केंद्र : 152
अब तक शून्य खरीद वाले केंद्र : 65
जिले में धान खरीद का लक्ष्य : 315000 टन
अब तक कुल खरीद : 7004.360 टन (2.12 प्रतिशत)
गत वर्ष 25 अक्तूबर तक हुई धान खरीद : 6351.680 टन
धान बेचने वाले कुल किसान : 946
भुगतान : 70.69 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें