शाहजहांपुर जिले के 12 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई। इसके लिए सुबह सात बजे ही अभ्यर्थी पहुंचने लगे। सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के दूसरे चरण की लिखित परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई। शाहजहांपुर जिले के 12 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। पहली पाली की परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले ही अभ्यर्थियों का केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया। यहां पर अभ्यर्थियों ने पहले अपना सीटिंग प्लान को देखा। इसके बाद केंद्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन
प्रवेश के दौरान पुलिस कर्मियों व शिक्षकों द्वारा अभ्यर्थियों की जामा तलाशी ली गई, जिससे कि कोई भी आपत्तिजनक वस्तु है परीक्षा केंद्र के अंदर ना पहुंच सके। सुबह 10:00 बजे से पहली पाली की परीक्षा शुरू हुई, जो दोपहर 12:00 बजे संपन्न होगी। दूसरी पाली का पेपर दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक होगा। शनिवार को भी दोनों पालियों में परीक्षा होगी।
सिपाही भर्ती परीक्षा में रोजाना करीब 10 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण व शुचितापूर्ण रूप से संपन्न करने के लिए केंद्रों पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। बाहर पुलिस कर्मियों की तैनाती है। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कंट्रोल रूम से केंद्रों का नजर रखी जा रही है, जिससे परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी न हो।