फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट  में आकर युवक की मौत 

Sun, 07 Aug 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  शाहजहांपुर।
विज्ञापन
माौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोजा मंडी में शुक्रवार की रात हुआ हादसा 
विज्ञापन

रोजा मंडी में शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में एक युवक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव हरिकापुर के मजरा सिमरापुर निवासी सरजू सिंह का बड़ा बेटा 25 वर्षीय कौशल कुमार रोजा मंडी में बृज किशोर की आढ़त पर काम करता था। वह आढ़त की देखभाल के लिए रात में कभी- कभी वहीं रुक जाता था। शुक्रवार की रात कौशल रोजा मंडी में रुका हुआ था। रात में करीब साढ़े नौ बजे वह किसी काम से बाइक लेकर निकला, तभी रोजा मंडी के अंदर ही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो  गया। कौशल के घायल होने की सूचना पर आढ़त मालिक ब्रज किशोर मंडी पहुंच गए। वह कौशल को जिला अस्पताल लेकर आए, वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कौशल को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय मैगलगंज के पास कौशल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



मौत की सूचना से घर में मचा कोहराम 
परिवार वालों के मुताबिक सरजू सिंह बीमार रहते थे। उनका छोटा बेटा 12 वर्ष रघुवीर पढ़ाई करता है। पूरे परिवार का बोझ कौशल के ऊपर था। पांच साल पहले कौशल की रंजना से शादी हुई थी। रंजना इन दिनों गर्भवती थी। पति की मौत से रंजना बेसुध हो गई है। मां जयकोरा का रो-रोककर बुरा हाल है। बेटे की मौत से बीमार सरजू की कमर टूट गई है। वह रोते-रोते कह रहे है कि परिवार का सहारा छिन गया। अब परिवार की रोटी कैसे चलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें