फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 59 केंद्रों पर कल से शुरू होंगी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं

Tue, 10 Dec 2024 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं 11 दिसंबर से शुरू होंगी। इसके लिए जिले में 59 केंद्र बनाए गए हैं।कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज में पांच केंद्र बने हैं। गन्ना किसान डिग्री कॉलेज पुवायां में तीन, एसएस कॉलेज में दो, धर्मजीत सिंह डिग्री कॉलेज मिर्जापुर में चार, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय पुवायां में तीन-तीन केंद्रों पर विद्यार्थी परीक्षा देंगे। कुछ महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के परीक्षा केंद्र अलग-अलग बनाए गए हैं। इनमें डॉ. डीपी सिंह महाविद्यालय हथौड़ा बुजुर्ग की छात्राओं का केंद्र जीएफ कॉलेज को बनाया गया है।
श्यामवीर सिंह मेमोरियल महाविद्यालय गढि़यारंगीन के छात्रों का परीक्षा केंद्र श्री सत्यपाल सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज सिउरा कटरा में बना है, जबकि छात्राओं के लिए स्वकेंद्र ही रहेगा। ईश्वरी प्रसाद रामकली देवी महाविद्यालय विरासिन निगोही के विद्यार्थियों के लिए जीएफ कॉलेज में परीक्षा केंद्र बना है, लेकिन छात्राएं स्वकेंद्र में ही परीक्षा देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज के परीक्षा प्रभारी प्रवक्ता मोहम्मद अरशद खान ने बताया कि परीक्षाओं को नकलविहीन व शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें