ओसीएफ मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हवन कुंड में आहुति डालते जोड़े। संवाद
शाहजहांपुर। ओसीएफ एस्टेट स्थित रामलीला मैदान पर सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में भूख के सामने प्रशासन के इंतजाम पानी मांग गए। भोजन पंडाल में खाना शुरू होते ही छीनाझपटी शुरू हो गई। अफरा-तफरी के बीच ही लोगों ने भोजन ग्रहण किया।
प्रशासन की ओर से आयोजन को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही थीं। ऐन माैके पर इसमें अव्यवस्थाएं हावी रहीं। वर-वधू पक्ष के करीब 20 हजार रिश्तेदारों के लिए इंतजाम किया गया था, लेकिन अनुमान से कम ही लोग पहुंचे। घराती और बराती सुबह से ही पहुंचने शुरू हो गए। दोपहर 1 बजे के आसपास जैसे ही स्टाल पर भोजन लगाया गया, वैसे ही लोगों की भीड़ टूट पड़ी।
सब्जी, पूड़ी और रसगुल्ले के लिए छीनाझपटी होने लगी। प्रशासन की ओर से भोजन परोसने के लिए लगाए गए लोग व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करते रहे, लेकिन कोई सुनने के लिए तैयार नहीं था। इस बीच खाने की बर्बादी भी देखने को मिली।
तमाम महिलाओं-पुरुषों ने प्लेटों में जरूरत से ज्यादा खाना रख लिया, लेकिन जब भोजन खाना मुश्किल हो गया तो उसे मैदान में ही फेंककर चले गए। प्रशासन का दावा है कि 15-16 हजार लोगों ने ही भोजन किया है।