पहले दिन परीक्षार्थियों में दिखा उत्साह
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। पहले दिन तीनों पालियों में बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एमएससी के विभिन्न विषयों के पेपर हुए।
एसएस कॉलेज केंद्र व्यवस्थापक डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि प्रथम पाली में केंद्र पर 883 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 851 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए। द्वितीय पाली में 484 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें से 469 परीक्षा में उपस्थित हुए। इसी तरह तीसरी पाली में 431 में 422 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। एसएस कॉलेज में सन इंस्टीट्यूट, एकार्ड बिजनेस स्कूल और राजकीय महाविद्यालय कांट का केंद्र भी है।
जीएफ कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर अकील अहमद ने बताया कि प्रथम पाली में 1383 के सापेक्ष कुल 1346 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, द्वितीय पाली में 528 के सापेक्ष 493 और तीसरी पाली में 746 पंजीकृत छात्रों में 694 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
इसी तरह आर्य महिला महाविद्यालय की केंद्र व्यवस्थापक डॉ. कनक रानी नेे बताया कि उनके यहां प्रथम पाली में 188 छात्राओं में 182, द्वितीय पाली में 87 और तृतीय पाली में 408 में 405 छात्राएं उपस्थित हुईं। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक चली। कहीं भी कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।