फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कटरा में निकाला गया यूनिटी मार्च, जगह-जगह स्वागत

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में सभा को संबो​धित करते सांसद अरुण सागर। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के तहत मीरानपुर कटरा के गांव कसरक से यूनिटी मार्च निकाला गया। माय भारत की टी शर्ट व कैप पहनकर युवाओं ने पूरे उत्साह से भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद का घोष किया। जगह-जगह पर लोगों ने यूनिटी मार्च का पुष्पवर्षा कर किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद आयोजित जनसभा में एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार थे। सांसद अरुण कुमार सागर ने भी सरदार पटेल को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा व कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने भी विचार रखे।
इस दौरान जिला युवा अधिकारी माय भारत मयंक भदौरिया, जिला गंगा समिति से डॉ. विनय सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, जिला प्रवासी वीर सिंह पाल, मंडल अध्यक्ष रजत शर्मा, राजीव गुर्जर, राहुल मिश्र, कृपाल सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें