फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
निगोही क्षेत्र के गांव गुरगवां में ग्रामीणों से वार्ता करते केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद व अन्य
विज्ञापन
निगोही। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने शनिवार को निगोही क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम गुरगवां में प्रधान अंकित मिश्रा के आवास पर ग्रामीणों ने सड़क, बिजली और फसल नुकसान से जुड़ी समस्याएं रखीं। दिलीप वर्मा ने गुरगवां से भंडेरी, सतीश चंद्र मिश्रा ने परा झारसा से बड़ैंचा तक सड़क निर्माण की मांग की। उमाशंकर तिवारी ने गांव से स्टेशन तक पक्के मार्ग और तिनकू मिश्रा ने आंधी-बारिश से धान की फसल को हुए नुकसान का सर्वे कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने नए विद्युत उपकेंद्र की भी मांग रखी। मंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण कर उन्हें सूचना देने के निर्देश दिए। निजी सचिव शशिमोहन अग्निहोत्री को भी समस्याओं पर नजर रखने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण अभियान में ग्रामीणों से कटे हुए नाम सही कराने की अपील की। इसके बाद उन्होंने कजरी नूरपुर, निगोही कस्बा, अर्जुनपुर और ऐंठापुर में भी ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान विधायक सलोना कुशवाहा, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद अवस्थी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें