फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शराब के नशे में हाईवे छोड़ गांव के रास्ते पर ले गया ट्रक, बिजली खंभे में मारी टक्कर

Wed, 05 Mar 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खुटार में गांव लालपुर के पास खड़ा सीमेंट भरा ट्रक। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
खुटार। सोमवार रात एक ट्रक चालक ने शराब के नशे में ट्रक को हाईवे से गांव के रास्ते पर दौड़ा दिया। ट्रक बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलटने से बचा।
विज्ञापन

गांव कुसुमा निवासी संजय ट्रक चालक है। सोमवार को वह बुलंदशहर के सिकंदराबाद से ट्रक में सीमेंट भरकर लखीमपुर के कस्बा पलिया जा रहा था। रात में पूरनपुर में उसने खाने के साथ शराब पी ली और नशे में होने के बाद भी ट्रक लेकर चल दिया। हिटौटा टोल प्लाजा पर ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। इसके बाद संजय ट्रक को लेकर चला तो हाईवे के बजाय गांव लालपुर जाने वाले रास्ते पर चला गया।
गांव के पास ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया और खेत में पलटने से बचा। बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि हाईटेंशन बिजली लाइन के तार ट्रक पर नहीं गिरे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह जवाबदेही और बिजली निगम की कार्रवाई से बचने के लिए संजय ने यूपी-112 पर कॉल कर एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक पर ट्रक की चोरी का आरोप लगाते हुए उसे पकड़वा दिया। जांच में मामला झूठा पाए जाने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया और संजय को कड़ी फटकार लगाई। बिजली उपकेंद्र के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर जांच की और टूटे खंभे के दस हजार रुपये संजय से वसूल लिए हैं।
थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि नशे की हालत में चालक ट्रक लेकर लालपुर गांव की तरफ चला गया था। चोरी का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें