शाहजहांपुर। कांट में रविवार रात पिपरौला क्षेत्र में हादसा हो गया। जलाभिषेक के लिए गोला जा रहे बाइक सवार दो कांवड़िये गोवंशीय पशु से टकराकर घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों कांवड़ियों को अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का उपचार चल रहा है। घायल हुए कांवड़ियों में फर्रुखाबाद जिले के ग्राम महमदपुर निवासी प्रमोद (25 वर्ष) और रघुनंदन (22 वर्ष) हैं। दोनों पांचाल घाट से गंगाजल लेकर बाइक से गोला गोकर्णनाथ धाम जा रहे थे। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि कांवड़ियों को तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया गया था। संवाद