फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कमाई के लालच में मजदूर बन गए तस्कर, पुलिस ने 25 लाख रुपये की स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

Sat, 07 Feb 2026 06:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों से 119 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। 
विज्ञापन
तस्करी के आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में एसओजी, सर्विलांस व सिंधौली थाने की संयुक्त टीम ने शुक्रवार आधी रात के बाद कोरोकुइयां गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास घेराबंदी की। दो मादक पदार्थ के तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 119 ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों मजदूरी करते थे। दो हजार रुपये प्रतिदिन की कमाई के लालच में तस्कर बन गए।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात एसओजी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर उन्होंने सिंधौली पुलिस के साथ निगोही थाना क्षेत्र के डेल खेड़ा गांव निवासी मोबीन खान और बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के गांव फरीदापुर निवासी मोहम्मद हसीन खां उर्फ नन्नू को पकड़ा। तलाशी में दोनों के पास से स्मैक बरामद की। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये है।

बरेली से खरीदकर लाए थे स्मैक 
दोनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे दोनों यह माल गुलाब उर्फ राशिद खां निवासी ग्राम मोहनपुर थाना फरीदपुर जिला बरेली व उसके साथी भोला उर्फ तैमूर निवासी ग्राम बैहरा पडैरा से लेकर आए थे। वे लोग मजदूरी कर दिन के चार-पांच सौ रुपया कमाते हैं। गुलाब व भोला ने उन्हें दो हजार रुपये प्रतिदिन देने के लिए कहा था। एसओजी प्रभारी ने बताया कि स्मैक देने वाले दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें