फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: त्योहारों पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने का आह्वान

विज्ञापन
​खिरनीबाग ​स्थित उप्र उद्योग व्यापार प्रति​नि​धि मंडल के पदा​धिकारियों की बैठक में मौजूद याताया
विज्ञापन
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में यातायात निरीक्षक ने दिया सहयोग का आश्वासन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में त्योहारों पर बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने पर मंथन किया गया। इस दौरान यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह यादव ने व्यापारियों से सहयोग का आह्वान किया। साथ ही यातायात पुलिस के पूरे सहयोग का आश्वासन दिया।
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह यादव ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने में व्यापारियों का सहयोग मांगा। बैठक में अध्यक्ष सचिन बाथम ने होली, रमज़ान व ईद के दौरान बाजारों में जाम की स्थिति न बनने पाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर की सभी इकाइयों के प्रभारी अपने-अपने बाजार के व्यापारियों से वाहनों को सफेद पट्टी के अंतर्गत खड़ी करने का अनुरोध कर सुव्यवस्था के प्रतिभागी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश संयुक्त महामंत्री नारायण दास अग्रवाल, महानगर संगठन मंत्री सरताज अली, पचराहा इकाई अध्यक्ष इकबाल खां, सदर इकाई अध्यक्ष पंकज टंडन, ज्ञानचंद, महानगर संगठन मंत्री सरताज अली, बहादुरगंज अध्यक्ष कंचन गुप्ता, महेंद्र दुबे, अनीस राजा, मुश्ताक अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें